चतरा, अप्रैल 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना के लिए जय अंबे रोड लाइंस कंपनी द्वारा प्रस्तावित कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क के निर्माण के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। गोपदा से खधैया तक प्रस्तावित इस ट्रांसपोर्टिंग सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने बृंदा मंडप में बैठक की। बैठक में गोपदा, सिसई, काढमदीरी और खधैया सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता खेमन राम ने की और संचालन विनोद राम ने किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित सड़क का नक्शा सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर बनाया गया है, जो पूर्व में गरीब परिवारों को जीविकोपार्जन के लिए भूदान के रूप में दी गई थी। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी और सीसीएल आंगनबाड़ी केंद्र और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.