धनबाद, सितम्बर 9 -- 37,500 करोड़ की सरफेस कोल गैसीफिकेशन परियोजना को बढ़ावा देने वाली योजना के पहले राउंड को इंडस्ट्री से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कुछ बड़े कॉरपोरेट घरानों और प्रमुख सरकारी कंपनियों से सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोयला मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ऊर्जा सुरक्षा, आयात कम करने और औद्योगिक विकास की रणनीति में कोयला गैसीफिकेशन महत्वपूर्ण प्रयास है। एनटीपीसी, अडाणी इंटरप्राइजेज, तालचर फर्टिलाइजर्स, गैलेंट इस्पात और श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड जैसी कंपनियों ने आवेदन किए हैं।

परियोजना के उद्देश्य कोल गैसीफिकेशन योजना के बड़े उद्देश्य हैं। मसलन घरेलू कोयले को ज़्यादा कीमत वाले उत्पादों जैसे कि सिनगैस, मेथनॉल, अमोनिया, यूरिया और हाइड्रोजन में बदलने को बढ़ावा देना। एलएनजी, यूरिया, अमोनिया और मेथनॉल के आयात पर भारत की न...