धनबाद, मार्च 14 -- केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित कोयला मंत्रालय से संबद्ध परामर्श समिति की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में कोयला गैसीकरण पर जोर देते हुए अब तक हुए प्रयासों पर चर्चा हुई। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में प्रौद्योगिकी उन्नयन केवल एक अवसर नहीं बल्कि एक स्थायी लक्ष्य बन गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार उत्पादन, सुरक्षा, दक्षता और पर्यावरण संबंधी उत्तरदायित्व सहित कोयला क्षेत्र के सभी पहलुओं को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है। कोयला क्षेत्र में क्रांतिकारी तकनीकी परिवर्तन हो रहा है। सर्वेक्षण में ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग, 3डी लेजर स्कैनिंग, एआई और एमएल आधारित भविष्यसूचक विश्लेषण आदि के उदाहरण देते हुए ...