सोनभद्र, फरवरी 18 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। प्रदेश में लाखों की संख्या में रहने वाले कोल आदिवासी को अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल किया जाए। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल किया जाए। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यह मांग रखी। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री विधान परिषद में कह रहे हैं कि कोल, मुसहर समेत तमाम आदिवासी जातियों के लिए उन्होंने बड़ा काम किया है। वहीं सच्चाई यह है कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। कोल को आदिवासी होने के बावजूद जनजाति की सूची में शामिल नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप कोल को वनाधिकार कानून का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि कोल को आदिवासी का दर्जा मिल जाए तो सरकारी नौकरियों में उसका प्रतिनिधित्व होगा। वनाधिकार कानून का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.