धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, मुकेश सिंह। कोयला कंपनियों में सरप्लस आवास के उपयोग के मुद्दे पर एक बार फिर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। सिर्फ चर्चा ही नहीं लीज पर आवास आवंटित करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार के लिए गठित उपसमिति ने एक दिन पहले सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर खाली एवं कब्जे वाले क्वार्टर का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बिना कब्जा दिए आवास आवंटन, फिर पेनल रेंट की वसूली पर सवालउपसमिति की गतिविधियाँ कोल इंडिया की ओर से गठित उपसमिति के सदस्य बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी दौरे में शामिल थे। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों का दौरा होने के बाद उपसमिति की जल्द बैठक होगी। बैठक में ठोस निर्णय लेकर प्रबंधन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उपसमिति के कई सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार खाली आवास को तीन साल, पांच साल या इससे भी अधिक सम...