धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कैप्टिव और वाणिज्यिक खनिक, कोई इकाई, गैर-नियमित क्षेत्र के छोटे और मध्यम उपभोक्ता सहित अन्य उपभोक्ता कोयला एक्सचेंज पर लेन-देन, व्यापार और वितरण-आधारित अनुबंध कर सकते हैं।

कोयला कीमत निर्धारण कोयला एक्सचेंज पर व्यापार या लेन-देन किए गए कोयले की कीमत का निर्धारण कोयला एक्सचेंज द्वारा एक ऐसे तंत्र के माध्यम से किया जाएगा, जो उचित, तटस्थ, प्रतिस्पर्धी और कुशल कीमतों को सुनिश्चित करता है। कोयला एक्सचेंज पर सवाल पर कोयला राज्यमंत्री सतीशचंद्र दुबे ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

बोली प्रक्रिया बोली लगाने और मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित प्रक्रिया के अनुसार संचालित की जाएगी। बेचे गए कोयले का अंतिम मूल्य, निष्पादित अनुबंध के मूल्य-समायोजन तंत्र और कोयला नमूना एजेंसी की ओ...