कोल इंडिया से मंजूरी मिलते ही ब्लॉक ई का निकलेगा टेंडर
धनबाद, सितम्बर 28 -- बीसीसीएल अपने सबसे बड़े कोयला प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। शनिवार को बीसीसीएल बोर्ड ने ब्लॉक ई प्रोजेक्ट की फाइल को मंजूरी के लिए कोल इंडिया भेज दी है। कोल इंडिया की आगामी बोर्ड की बैठक में ब्लॉक ई को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद बीसीसीएल टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगी। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में विचार-विमर्श के बाद फाइल कोल इंडिया को भेजी गई। मालूम हो ई-ब्लॉक बीसीसीएल की सबसे बड़ी परियोजना होगी, जिसकी नए साल में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। कोल इंडिया बोर्ड और इम्पावर सबकमेटी ने पहले ही इस ब्लॉक को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 19 सौ हेक्टेयर भूमि पर शुरू होगी और 2027 से कोयला उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
बीसीसीएल का कोयला प्रोजेक्ट बीसीसीएल के तीन एरिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.