धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, मुकेश सिंह। कोल इंडिया के पास लगभग 300 कोयला खदानें हैं। वैसे उत्पादन के दृष्टिकोण से देखें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन में टॉप-35 खदानों का योगदान 74 प्रतिशत के आसपास है। पहली तिमाही में कोल इंडिया का कुल कोयला उत्पादन 169.62 मिलियन टन है। टॉप-35 खदानों से 126.06 मिलियन टन उत्पादन हुआ है। टॉप-35 खदानों ने लक्ष्य का 89.63% उपलब्धि तीन महीने में हासिल की है। यानी समय के साथ छोटी-छोटी कोयला खदानों के दिन लद रहे हैं। छोटी खदानों में उत्पादन लागत भी बढ़ रही है। इसलिए दौर टॉप-35 श्रेणी की बड़ी खदानों का है। टॉप-35 श्रेणी में सालाना कम-से-कम चार मिलियन टन यानी 40 लाख टन कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियों को रखा जाता है। कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के पास 300 के आसपास खदानें हैं।...