धनबाद, अगस्त 19 -- कोल इंडिया ने आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारियों के प्रवेश स्तर पर भर्ती, प्रशिक्षण सह परिवीक्षा और प्रारंभिक प्रगति से संबंधित मौजूदा प्रावधानों को संशोधित किया है। इसके तहत सभी अधिकारियों की भर्ती अब ई-1 ग्रेड में ही होगी। मेडिकल से संबंधित अधिकारियों (डॉक्टर) की भी भर्ती ई-1 में होगी लेकिन छह माह में उन्हें प्रोन्नत कर दिया जाएगा। सामान्य और मेडिकल अफसरों को लेकर नीतियों में कई संशोधन किए गए हैं। इस संबंध में कोल इंडिया की पॉलिसी सेल की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कार्यकारी कैڈर में सभी नए प्रवेशकों, गैर चिकित्सा और चिकित्सा दोनों को 60,000 से 1,80,000 के वेतनमान में ई-1 ग्रेड में भर्ती की जाएगी। निर्धारित एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि संतोषजनक होने पर उन्हें ई-3 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें चिकित...