पटना, मार्च 19 -- कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। कंपनी ने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में कुल 1700 पदों भर्ती निकाली है। इसमें स्नातक प्रशिक्षु, तकनीशियन प्रशिक्षु और नए प्रशिक्षु शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। किसी भी श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 1700 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें से 500 पद स्नातक प्रशिक्षुओं के लिए और 1100 पद तकनीशियन प्रशिक्षुओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 100 पद फ्रेशर अप्रेंटिस के लिए आरक्षित हैं। इनमें ऑफिस असिस्टेंट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, असिस्टेंट माइन सर्वेयर, सिक्योरिटी गार्ड आदि पद शामिल हैं।तकनीशियन प्रशिक्षुओ...