धनबाद, मार्च 16 -- सैकड़ों की संख्या में कोयलाकर्मी अफसर बनेंगे। कई विभागों के कोयला कर्मियों (नन एग्जीक्यूटिव) को अफसर (एग्जीक्यूटिव) बनाने की अनुशंसा डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) ने कर दी है। डीपीसी की बैठक के बाद एक्सकैवेशन विभाग के 122, ई एंड एम के 139 कर्मियों को अफसर बनाने की अनुशंसा की गई है। इसी तरह मार्केटिंग एवं सेल्स के 75, सीएस के 2, लीगल के 2, सेक्रेटेरियल के 5, सिविल के 12 और एमएम के तीन कर्मियों को अधिकारी बनाने की अनुशंसा की गई है। अन्य विभागों के भी कर्मियों के प्रमोशन संबंधी अनुशंसा किए जाने की सूचना है। कोल इंडिया सहित विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के कुछ न कुछ कर्मियों का अधिकारी वर्ग में प्रमोशन होना है। मालूम हो कि कोल इंडिया ने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को कार्यकारी कैडर में पदोन्नति देने के लिए डिपार्टमेंटल प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.