धनबाद, जुलाई 17 -- कोल इंडिया के निदेशक एचआर विनय रंजन को अवधि विस्तार नहीं दिया गया। इसी महीने की 27 तारीख को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी संजीव रंजन ने कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। कोल इंडिया सूत्रों के अनुसार निदेशक एचआर की स्थायी नियुक्ति तक अब कोल इंडिया के किसी निदेशक को निदेशक एचआर का अतिरिक्त प्रभार कम से कम छह माह तक दिया सकता है। फिलहाल कोल इंडिया एचआर के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड की ओर से वैकेंसी भी जारी नहीं की गई है। वैकेंसी जारी होने और चयन प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम छह माह का समय लगना तय है। विनय रंजन को अवधि विस्तार नहीं मिलने को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। वैसे मामले पर कोल इंडिया सूत्र बताते हैं कि आमतौर पर अब कंपनी में शायद ही बोर्ड लेवल अधिकारियों को अवधि विस...