नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की दो और सब्सिडियरी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही हैं। ये कंपनियां- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) हैं। जानकारी के मुताबिक कोल इंडिया ने अगले साल इन कंपनियों का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने के लिए बैंकरों के साथ शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है।क्या हो सकता है आईपीओ का साइज? मिंट की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हर आईपीओ का साइज लगभग 4000 से 5000 करोड़ रुपये का हो सकता है, जिसमें पैरेंट कंपनी यानी कोल इंडिया अपनी 10% हिस्सेदारी बेचेगी। सूत्रों के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में बैंकरों की नियुक्ति फाइनल हो सकती है और अगले वित्त वर्ष तक इन क...