कोल इंडिया की बैठक में लिया गया फैसला, कोलकर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख रुपये बोनस
धनबाद, अक्टूबर 4 -- कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के कर्मियों को बोनस (पीएलआर) मद में एक लाख 10 हजार दो सौ पचास (1,10,250) रुपये का भुगतान किया जाएगा। शनिवार को कोलकाता में कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) की बैठक में इसपर सहमति बनी। बोनस का भुगतान 15 अक्तूबर तक कर दिया जाएगा। लगभग दो लाख एक हजार कोयला कर्मियों के बीच बोनस का भुगतान किया जाएगा। बोनस का बजट लगभग दो हजार करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। एक अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार कोल इंडिया में 1,96,753 नन एग्जीक्यूटिव (कर्मचारी) कार्यरत हैं। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त होनेवाले कोयला कर्मियों को भी बोनस का भुगतान किया जाएगा। सबसे ज्यादा कोयला कर्मी झारखंड में लगभग 70 हजार के आसपास हैं। झारखंड में बीसीसीएल, सीसीएल एवं सीएमपीडीआईएल के साथ-साथ तीन एरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.