नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- Mahanadi Coalfields IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफिल्ड्स लिमिटेड का आईपीओ आ रहा है। इस सरकारी कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।19 नवंबर को खुलेगा आईपीओ (Mahanadi Coalfields IPO Dates) रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 23 नवंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 8981.12 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ में शेयर बेच रहे हैं। बता दें, आईपीओ में मौजूदा निवेशक शेयरों की बिक्री कर रहे हैं इसलिए आईपीओ का पैसा कंपनी के उपयोग में नहीं आएगा। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते खुल रहा है Rs.10,...