कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा IPO, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, मई 15 -- Mahanadi Coalfields ipo: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लिस्टिंग और विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे कोयला उत्पादक कंपनी के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए शेयर बाजार में उतरने का रास्ता खुल गया है। बता दें कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) और कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को सामने रखा था। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की बात करें तो कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है और इसका ज्यादातर काम ओडिशा में होता है। यह लिस्टिंग केंद्र सरकार की एक और बड़ी विनिवेश पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.