कोल इंडिया का तिमाही उत्पादन 7.5 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कोयला उत्पादन 7.5 प्रतिशत घटकर 16.96 करोड़ टन रह गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब बिजली क्षेत्र से मांग मजबूत बनी हुई है और गर्मियों में खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कोल इंडिया की देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इसने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 18.33 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। कंपनी का जून महीने का उत्पादन भी सालाना आधार पर 0.6 प्रतिशत घटकर 5.74 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वर्ष जून में यह 5.78 करोड़ टन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.