नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 3.7 प्रतिशत घटकर 45.35 करोड़ टन रह गया। सरकार देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कई कदम उठा रही है, इसके बावजूद यह गिरावट आई। देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखने वाली कोल इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 47.1 करोड़ टन का कोयला उत्पादन किया था। हालांकि, कंपनी का उत्पादन पिछले महीने 1.2 प्रतिशत बढ़कर 6.8 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष के नवंबर माह में 6.72 करोड़ टन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.