धनबाद, मार्च 6 -- कोकिंग कोल और क्रिटिकल मिनरल सहित कई मुद्दों को लेकर कनाडा के साथ कोल इंडिया रणनीतिक साझेदारी की तैयारी में है। कोल इंडिया की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम ने भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बातचीत की। चर्चा का केंद्र बिंदु महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग और सतत खनन था। चर्चा के दौरान कोल इंडिया ने कोकिंग कोयला सहित महत्वपूर्ण खनिज संपत्तियों और खनिज प्रसंस्करण क्षेत्र में साझेदारी करने में अपनी रुचि व्यक्त की। दोनों पक्षों ने ईएसजी और सतत खनन में सहयोग की संभावनाओं पर भी ध्यान दिया। इन चर्चाओं को पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारियों में बदलने के लिए, उचित सरकारी समन्वय के साथ उद्योग स्तर पर जुड़ाव को और गहरा करने पर सहमति बनी। यह जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.