कोल इंडिया-एचयूआरएल में यूरिया उत्पादन के लिए करार
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने झारखंड के सिंदरी में कोयला गैसीकरण से बनने वाली सिनगैस (सिंथेटिक गैस) के जरिये यूरिया उत्पादन की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के साथ एक समझौता किया है। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने और उर्वरक उत्पादन के लिए आयातित प्राकृतिक गैस तथा अन्य कच्चे माल पर निर्भरता घटाने पर जोर दे रही है। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल के आर्थिक पुनरुद्धार का रोडमैप ब्लॉक ई प्रोजेक्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.