धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता कोयला अधिकारियों के पे अपग्रेडेशन का आर्थिक प्रभाव (इम्पैक्ट) कोल इंडिया पर 34 सौ करोड़ रुपए होगा। कोल इंडिया की ओर से पे अपग्रेडेशन पर सेबी को लिखे पत्र में यह जानकारी दी गई है। कोयला अधिकारियों की वेतन विसंगति को दूर कर भुगतान करने की तैयारी है। कोयला अधिकारियों को इससे काफी आर्थिक लाभ होगा। ई-5 ग्रेड तक के अधिकारी लाभान्वित होंगे। पे-अपग्रेडेशन का लाभ अगस्त 2023 से मिलेगा। यानी कोयला अधिकारियों एरियर के रूप में मोटी रकम मिलेगी। बेसिक में न्यूनतम 20 हजार तक की वृद्धि होगी। मालूम हो कि पिछले महीने कोयला अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि (महारत्न पे स्केल) संबंधी कमेटी की अनुशंसा पर कोयला मंत्रालय की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट को मंत्रालय से स्वीकृति की जानकारी दी गई थी। अब सेबी को लिखे पत्र के बाद अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.