कोल इंडिया: अफसरों को मिला एरियर, बोनस के लिए चार दिन और इंतजार
धनबाद, अक्टूबर 11 -- कोयला अधिकारियों को एरियर की पहली किस्त कोयला अफसरों को शनिवार को एरियर का भुगतान हो गया। अब चार दिन बाद बोनस भुगतान की बारी है। अक्तूबर महीना कोल कंपनियों में काम करनेवालों के लिए खास है। अफसर एरियर पाकर खुश हैं तो गैर अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक बोनस (पीएलआर) के तहत 1,10,250 रुपये का भुगतान किया जाएगा। दुर्गापूजा पर कोल कंपनियों में भुगतान होने वाले बोनस का बाजार को भी बेसब्री से इंतजार है। बीसीसीएल में एरियर मद में न्यूनतम लगभग 1.50 लाख एवं अधिकतम तीन लाख रुपये तक भुगतान किया गया है। यह एरियर की पहली किस्त है। मालूम हो कि कोयला अफसरों को तीन किस्तों में एरियर का भुगतान होना है। पहली किस्त में कुल एरियर का 40% भुगतान किया गया। दिसंबर में दूसरी किस्त के रूप में भी 40 प्रतिशत मिलेगा और शेष 20 प्रतिशत एरियर की राशि मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.