अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मंडल के अन्य आईटीआई के तर्ज पर ही अलीगढ़ कोल आईटीआई में भी टाटा एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। भूमि न होने के कारण अभी तक यह सेंटर स्थापित नहीं हो सका था। शासन के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने जमीन चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। अलीगढ़ मंडल में इस समय सात सरकारी और लगभग 170 निजी आईटीआई संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकारी आईटीआई में अलीगढ़ में तीन, कासगंज में दो, एटा और हाथरस में एक-एक संस्थान संचालित हैं। छह संस्थानों में टाटा एक्सीलेंस सेंटर को स्थापित किया जा चुका है। कोल आईटीआई में स्थान न होने के कारण सेंटर स्थापित नहीं हो सका था। कोल आईटीआई में टाटा एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जल्द ही स्थानीय प्रशासन द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.