गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र के समयपुर कटियार गांव में रहने वाले किसान ने आरोप लगाया है कि कोल्हू संचालक ने लाखों रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं किया और बाद में कोल्हू हटाकर फरार हो गया। फर्जीवाड़े के संबंध में पीड़ित ने एसीपी से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव समयपुर कटियार निवासी किसान अमीर सिंह ने बताया कि गांव में अमन सिंह का कोल्हू लगा हुआ था। अमन सिंह ने उनसे 380 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ना खरीदने की बात तय की थी। भरोसा दिलाने पर उन्होंने अपने खेत का करीब 360 कुंतल गन्ना कोल्हू पर दे दिया। इसकी कुल कीमत करीब 1.36 लाख रुपये बनती है। पीड़ित के अनुसार गन्ना कटाई और ढुलाई में भी उन्हें भारी खर्च उठाना पड़ा। मजदूरी के रूप में करीब 35 हजार 400...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.