हजारीबाग, मार्च 19 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के कोल्हू में भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है। आगामी 22 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मारुतिनंदन प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा कोल्हू लाई गई। महायज्ञ के लिए हनुमान जी की यह प्रतिमा हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा भेंट की गई है। ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ बन्हें पहुंचे, जहां से नाचते-गाते और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मूर्ति को कोल्हू लाया गया। इस दौरान क्षेत्र जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सह प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि कोल्हू के लिए यह गौरव का क्षण है। मूर्ति आगमन के दौरान एमके पाठक, कैलाशपति सिंह, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.