हजारीबाग, मार्च 17 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के कोल्हू स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोपन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई है। आचार्य दिलीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। ध्वजारोपन से पूर्व श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ गाजे-बाजे के साथ गांव का भ्रमण किया। मुख्य यजमान डीलेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी उर्मिला देवी और राजेंद्र प्रसाद व उनकी पत्नी मंजू देवी हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च से 26 मार्च तक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया...