शाहजहांपुर, मार्च 1 -- जैतीपुर के सूरजपुर गांव में रविवार शाम पांच बजे दर्दनाक घटना से अफरातफरी मच गई। खेलने के दौरान कोल्हू के पास पहुंचे 12 वर्षीय रवि का हाथ धड़ से अलग हो गया। लोग तत्काल बालक को पीएचसी ले गये। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सूरजपुर गांव के 12 वर्षीय रवि अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पास ही सरसों तेल का कोल्हू लगा था। खेलते-खेलते रवि कोल्हू के पास पहुंच गया। उसका हाथ चलती कोल्हू की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता बच्चे का हाथ धड़ से अलग हो गया। आनन फानन में रवि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि घर वालों ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.