हजारीबाग, मार्च 22 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत ग्राम कोल्हू में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल थे। सांसद ने 501 कलश यात्रियों के माथे पर कलश रखकर यात्रा का शुभारंभ कराया। गाजे-बाजे और डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालु डुमर स्थित जलपना पहुंचे । जहां से पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल की ओर लौटे।इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम, जय बजरंगबली के उद्घोष से गुंजायमान रहा। रविवार से शुरू हुआ यह भक्तिमय अनुष्ठान आगामी 26 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रमुख संतोष मंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.