मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ परिसर में नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोग ऐतिहासिक अशोक स्तंभ परिसर में परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर जश्न मनाया। बासोकुंड स्थित भगवान महावीर मंदिर एवं कम्मन छपरा स्थित चौमुखी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों की अधिक आवाजाही के कारण बखरा-वैशाली एवं अभुचक-वैशाली मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। कई घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.