मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में रविवार को बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। 14 मार्च को यहां रघुनाथ भगत की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में परिजनों से घटना की जानकारी ली। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सांत्वना दिया और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कहा कि इस दुखद घटना पर पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मौके पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, रामानंद प्रसाद, आत्मानंद सिंह, राकेश आजाद, बैद्यनाथ सिंह, विजय कुमार, योगेंद्र प्रसाद, राजू कुशवाहा, रेयाज अहमद, नीतीश कुशवाहा, विभीषण वर्मा, नवीन सिंह, मनोज कुशवाहा, सुधांशु कुशवाहा,...