सीवान, फरवरी 27 -- संयुक्त निबंधक सैयद मसरुक आलम ने दरौंदा प्रखंड के कोल्हुआ इंडस्ट्रिज का भी जायजा लिया। धान कुटाई की पूरी प्रक्रिया देखने के साथ तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी ली। इस क्रम में ब्लेंडिग यूनिट कार्यरत दिखा। बताया गया कि इस राइस मिल से 37 पैक्स व व्यापार मंडल संबद्ध है। सीएमआर तैयार करने का लक्ष्य 272 लॉट है, अभी तक 32 लॉट सीएमआर तैयार कर आपूर्ति कर दी गयी है। मिल में उपलब्ध एफआरके की मात्रा 137.7 क्विंटल है, इसका उपयोग कर लिया गया है. यह मिल दो पालियों में चलाई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.