जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- मिसेस केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की बीबीए छात्रा अनुमेहा गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की सीनेट का सदस्य बनाया गया है। यह नामांकन एक वर्ष के लिए किया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया। सीनेट सदस्य की जिम्मेदारी संभालते ही अनुमेहा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष छात्रों की समस्याएं मजबूती से रखीं। उन्होंने शैक्षणिक सत्रों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। अनुमेहा ने कहा कि इससे समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पाठ्यक्रम के अत्यधिक विस्तार और कम पढ़ाई दिनों के असंतुलन पर भी सवाल किया। परीक्षा संरचना को शिक्षण विधियों के अनुरूप न होने और ऑनर्स डिग्री के लिए 7.5 सीजीपीए के नए मानदंड पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस कड़े मानदंड से कई मेधावी छात्र वंचित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.