जमशेदपुर, मार्च 13 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक के छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-2026) की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 16 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जो छात्र इस समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.