घाटशिला, अप्रैल 13 -- 15-कोल्हान विश्वविद्यालय में मुखिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन -मऊभंडार और बाघुड़िया पंचायत की मुखिया हुई सम्मानित-विकास लक्ष्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला सम्मानघाटशिला,संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर चाईबासा में मुखिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मऊभंडार पंचायत की मुखिया निताई मुंडा और बाघुड़िया पंचायत की मुखिया कविता सिंह को सम्मानित किया गया। पूर्वी मऊभंडार पंचायत की मुखिया निताई मुंडा को सम्मानित किए जाने पर पंसस विजय पांडेय और उपमुखिया रुपेश दुबे सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी है।पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2023-24 में सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दोनों मुखिया को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प...