कोल्हान विश्वविद्यालय में बी.फर्मा चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 28 से
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने शैक्षणिक सत्र 2023-27 के बी.फर्मा चौथे सेमेस्टर परीक्षा-2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं आगामी 28 सितंबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे का है। गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर को बनाया गया है, जहाँ परीक्षा अधीक्षक करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं तथा छात्रों को अपने संबंधित कॉलेज से परीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.