चाईबासा, अगस्त 6 -- चाईबासा, संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में बुधवार को न्यू वोटर्स अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Chatra New...