जमशेदपुर, जून 9 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में दो महीने से नीड बेस्ड शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षक आक्रोशित हैं और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय ने इसे लेकर एक बयान जारी कर कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में कार्यरत 130 से अधिक आवश्यकता आधारित शिक्षकों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी है।

वेतन न मिलने की समस्या डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षकों, पदाधिकारी और नियमित शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों को वेतन तो नियमित है, लेकिन सबसे ज्यादा कार्य करने वाले संविदा शिक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर या कार्यालय सहायक का वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्य पूर्ण है। डॉ. राकेश ने कहा कि विश...