कोल्हान विश्वविद्यालय में जल्द लागू होगा एक वर्षीय पीजी
जमशेदपुर, मई 29 -- नई शिक्षा नीति के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में जल्द ही एक वर्षीय पीजी कोर्स शुरू किया जाएगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, वर्ष 2026 सत्र से यूजी चौथे वर्ष का पहला बैच भी शुरू हो गया है। एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर सभी कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके बाद अब इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यूजी को तीन वर्षीय से चार वर्षीय कोर्स बनाए जाने के बाद अब पीजी में भी बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में पीजी के नए सिलेबस की तैयारी भी की जा रही है, जिसे जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अब तक यूजी में तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को दो वर्षीय पीजी कोर्स करना पड़ता था, लेकिन चार वर्षीय यूजी कोर्स लागू होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.