जमशेदपुर, अगस्त 14 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह ई-सामर्थ एवं राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत महाविद्यालयों से प्राचार्यों, नोडल अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों समेत 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित हुई। कुलसचिव डॉ. अमर कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन ई-सामर्थ एवं आरएसकेबीवाय के नोडल अधिकारी डॉ. सोमनाथ कर ने किया। विश्वविद्यालय भूविज्ञान विभाग की डॉ. तनुजार मोहंती, स्थापना शाखा के प्रत्युष पाणि और अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान दोनों पोर्टलों के व...