जमशेदपुर, मार्च 21 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर अब पेरोल मैनेजमेंट सिस्टम को ई-समर्थ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। इस नए नियम के तहत मार्च 2026 के महीने का वेतन विवरण (पेमेंट स्लिप) अब केवल इसी पोर्टल के माध्यम से जेनरेट और स्वीकृत किया जाएगा। कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यालय चाईबासा के सभी स्थायी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वेतन प्रक्रिया से संबंधित अपने सभी आंकड़े और रिकॉर्ड ई-समर्थ पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। यह कदम वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों को अपना डाटा सत्यापित करने या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रु...