जमशेदपुर, मार्च 31 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस.एन. ठाकुर को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर विदाई दी। स्नातककोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित एक समारोह में डॉ. ठाकुर को उनकी 42 वर्षों की लंबी और उल्लेखनीय शैक्षणिक सेवा के उपरांत विदाई दी गई। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एक समर्पित शिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में हज़ारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई है।कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने यह पहल की, जिसके तहत डॉ. ठाकुर को उनके अंतिम कार्य दिवस पर ही मासिक पेंशन, ग्रैच्युटी, अर्जित अवकाश नकदीकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.