कोल्हान विश्वविद्यालय ने बदले दो वोकेशनल कोर्स के नाम
जमशेदपुर, जून 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर और वर्तमान शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख वोकेशनल पाठ्यक्रमों के नाम बदल दिए हैं। 44वीं अकादमिक परिषद की बैठक के निर्णय के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, करीम सिटी कॉलेज में चल रहे 'मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन' का नाम अब 'जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन' कर दिया गया है। इसी प्रकार 'बीएससी (एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट)' को अब 'बीएससी एनवायरनमेंटल साइंस' नाम दिया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चांसलर पोर्टल 16 जून से 5 जुलाई तक खुला रहेगा। इस दौरान चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (2026-30) और वोकेशनल कोर्स (2026-29) में दाखिले के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए खुला चांसलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.