कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की चौथे सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की संशोधित तिथि
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-2027 के रेगुलर और सत्र 2022-2026 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। इसके तहत छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 22 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ एक अगस्त से पांच अगस्त तक और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छह अगस्त से दस अगस्त 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी इस सूचना के अनुसार सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना और फीस जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही फॉर्म और पेमेंट रसीद को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.