कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया एलएलबी चौथे और छठे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग ने एलएलबी चौथे सेमेस्टर (सत्र 2023-2026) और छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-2025) की परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 09:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अगस्त 2026 से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलेंगी। वहीं, एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अगस्त 2026 से आरंभ होकर 11 सितंबर 2026 तक संपन्न होंगी। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर को बनाया गया है, जहां के प्रिंसिपल केंद्र अधीक्षक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.