जमशेदपुर, मार्च 16 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बेसिक बीएससी नर्सिंग (सत्र 2021-25) के पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसके परिणामों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग और सरायकेला-खरसावां के गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के माध्यम से इस परिणाम की प्रतियां संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य, वित्त अधिकारी और डेटा सेंटर को भेज दी गई हैं। छात्र अपना व्यक्तिगत परिणाम विश्वव...