जमशेदपुर, मई 7 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 02 मई 2026 को स्थगित परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, इसके तहत अब ये स्थगित परीक्षाएं 12 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी। द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के छात्रों के लिए 'कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट' और 'न्यूज राइटिंग एंड रिपोर्टिंग' विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगी। वहीं, छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-26) के विद्यार्थियों के लिए 'एमजे-13' विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संपन्न होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष...