जमशेदपुर, मई 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष छठे सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 2 मई को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं अब 12 मई को होंगी। दूसरे सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के छात्रों की 'कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट' तथा 'न्यूज राइटिंग एंड रिपोर्टिंग' विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक होगी। वहीं, छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-26) के विद्यार्थियों की 'एमजे-13' विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे और समय में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जुलाई से, केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.