जमशेदपुर, मार्च 14 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-2028 के लिए त्रिवर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, 120 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज निर्धारित किया गया है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लैक बॉल पेन, आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति और एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। हॉल में मोबाइल फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.