जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह चाईबासा स्थित विशविद्यालय परिसर के वीर शहीद पोटो हो सभागार में सुबह 11.30 बजे से आरंभ हो चुका है। झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति और उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रही हैं।समारोह में कुल 224 मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं, जिनमें 26 स्वर्ण पदक, 39 पीएचडी, 132 स्नातकोत्तर, 10 एमएड और 17 पीजी मेडिकल डिप्लोमा शामिल हैं। गोल्ड मेडलिस्टों को राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: 224 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें- जेयूटी के द्वितीय दीक्षांत समार...