जमशेदपुर, अगस्त 19 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2026-30 तथा स्नातक वोकेशनल कार्यक्रम सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार, चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। इसके पश्चात, संबंधित महाविद्यालयों के वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर मेधा सूची का प्रकाशन तथा चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया र 22 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी चयन और नामांकन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक चांसलर पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। ...